फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन दल की कार्रवाई से मचा हड़कंप,चौदह पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी में 14 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चौसाना। बृहस्पतिवार की शाम को विद्युत निगम की पांच सदस्यीय टीम ने खोड़समा सहित चौसाना में विद्युत चोरी को लेकर छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई घरेलू कनेक्शनधारकों पर की गई। प्रवर्तन दल के अधिकारी प्रभारी निरीक्षक आरके धारीवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। खोडसमा के मांगा पुत्र बलजोर ,लक्ष्मीचंद पुत्र हरदेव, त्रिपाल पुत्र ज्ञानचंद, राजपाल पुत्र रामकिशन व उपेंद्र पुत्र कर्ण सिंह निवासीगण खोडसमा व सलेख पुत्र रतिराम, गुफरान पुत्र सुलेमा, यामीन पुत्र बंदा ,सतवीर पुत्र कदम सिंह, शिवकुमार पुत्र रणजीत, नरेश ,संजू व प्रदीप पुत्रगण सेवाराम निवासीगण चौसाना सहित पांच अन्य पर प्रवर्तन दल की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है। चौसाना पुलिस का कहना है कि 14 उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की रिपोर्ट मिली है, जिनमें से ग्यारह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें