न्याय की गुहार लगाई
कैराना। शराब के नशे में धुत युवक ने मोहल्ले की ही युवतियों की ओर अश्लील इशारा किया। युवतियों के पिता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसको पीट दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चोरी से फसल काटने का आरोप
कैराना। गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी तीन सगे भाइयों इमरान, इरफान व यूनुस ने थाना दिवस में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसके खेत में तैयार खड़ी गेहूं की छह बीघा फसल को चोरी से काट लिया है। बाद में आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी झगड़ालु किस्म के बताए गए हैं। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।