फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर वर्कशॉप से हजारों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्कशॉप से हजारों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन

शामली।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद चौक निवासी इरशाद पुत्र इकबाल की कैराना रोड पर एक वर्कशॉप है। बताया जाता है कि बुधवार की रात चोरों ने वर्कशॉप में छत की ओर से सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से कीमती सामान करीब साठ हजार रुपये का चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले में जांच कर चोरी की घटना का खुलासा किये जाने की मांग की है।
महिला ने लगाया मारपीट का आरोप
शामली। मोहल्ला दयानंदनगर निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसके पति ने उसके साथ गालीगलौज प्रारंभ कर दी। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी चालक गिरफ्तार
शामली। बुधवार को मेरठ करनाल हाइवे पर टिटौली के पास बालक राहुल को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें बालक की मौत हो गई थी। मामले में परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी चालक इंतजार निवासी झिंझाना को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। एसओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नशीला पदार्थ बरामद
शामली। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नशीले पदार्थ के साथ लाल सिंह मार्केट के पास है। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और उसने आरोपी युवक राजू को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। पुलिस ने उसके स्थान से 64 ग्राम चरस और 58 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें