शामली। नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोर के साथ कुछ लोगों ने कुकर्म करने का प्रयास किया था। किशोर ने अपने घर आकर सारी बात बताई थी। इसके बाद किशोर की मां ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी पप्पू निवासी आजाद चौक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। उधर, मोहल्ला बरखंडी निवासी विक्की के खिलाफ एक मामले में वारंट जारी था। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद उसको कोर्ट में पेश किया।
विवेचक पर आरोप
शामली। कैराना नगर के मोहल्ला मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी महिला रेशमा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका निकाह रिजवान पुत्र सम्मत निवासी गांव बदरखा बागपत के साथ 2016 में हुआ था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद 12 नवंबर 2017 को आरोपियों ने घर आकर उसके साथ मारपीट की थी। जिसमें वह घायल हो गई थी। कोर्ट के आदेश पर उसने अपने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन कैराना पुलिस ने जांच के नाम पर सभी आरोपियों के नाम निकाल दिए। पीड़िता ने मामले की जांच दूसरे विवेचक से कराने की मांग की है।