फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। युवती को घर से उठाकर गैंगरेप के मामले में एसपी के निर्देश पर करीब सवा माह बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस युवती का मेडिकल करा रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने एसपी देवरंजन वर्मा को भेजे शिकायती पत्र में बताया था कि एक मार्च को उसकी गैर मौजूदगी में गांव के ही जोनी उर्फ विशाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी पुत्री को घर से उठा ले गया और जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न मेडिकल कराया गया। एसपी ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी जोनी उर्फ विशाल तथा उसके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें