मोहल्ला खैलकलां नई बस्ती काजी का बाग निवासी कासिम ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह हरियाणा में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूटी सवार दो व्यक्ति उसके घर पर आए। दोनों ने उसकी पत्नी से कहा कि तुम्हारा पति गैस सिलेंडर मंगा रहा है। इसी दौरान एक युवक ने उसकी पत्नी को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और सिलेंडर उठाकर ले गए। जब उसकी पत्नी होश में आई तो उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी। आस-पास के लोगों ने भी आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
डायल-100 के सिपाही को किया सम्मानित
शामली।
कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह व एसएसआई सुनील दत्त ने कोतवाली क्षेत्र में डायल-100 की पीआरवी 3033 पर तैनात सिपाही दीपक कुमार को सम्मानित करते हुए उत्साहवर्द्धन किया गया। कोतवाल भगवत सिंह ने बताया कि गत 28 मार्च को ऊंचागांव में लोगों द्वारा गाड़ी में तोड़फोड़ करने पर दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। सिपाही दीपक ने बवाल रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।