फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तोल केंद्र पर किसानों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

गांव झाड़खेड़ी स्थित गन्ना तौल केंद्र पर एक दूसरे से पहले गन्ने की ट्राली तुलवाने को लेकर दो किसानों में मारपीट हो गई। कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक दूूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव झाड़खेड़ी में शामली मिल व थानाभवन मिल का गन्ना तौल केंद्र बना हुआ है। शनिवार दोपहर कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी वकील झाड़खेड़ी स्थित शामली गन्ना तौल केंद्र पर गन्ने से भरी ट्रॉली लेकर पहुंचा था। शामली गन्ना तौल केंद्र का कांटा खराब होने पर गन्ना तौल केंद्र संचालक ने वकील को गन्ने से भरी ट्राली बराबर वाले थानाभवन मिल के तौल केंद्र पर तोलने के लिए कह दिया। जिस पर वकील बराबर के तौल केंद्र पर अपनी ट्राली तोलने के लिए ले गया। तभी झाड़खेड़ी निवासी राजेश ने तौल केंद्र पर पहले अपने गन्ने तोलने की बात कही जिस पर राजेश व वकील के बीच मारपीट हो गई। बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली में पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल करा कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें