फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के परिजन बोले, मंदिर में हमारी बेटी के साथ ले फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले किया निकाह, अब सात फेरों का दबाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)।
मुस्लिम युवक से निकाह करने के बाद बंधक बनाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाने वाली युवती के परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच समझौता वार्ता शनिवार को भी जारी रही। युवती के परिजन जिद पर अड़ गए कि आरोपी असजद को युवती के साथ मंदिर में शादी करनी होगी। पुलिस ने असजद को बुलाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इस कारण देर शाम तक कोई समझौता नहीं हो सका।
गौरतलब है कि छह माह पूर्व हरियाणा के गांव मंडोरी निवासी युवती को कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी असजद बहला फुसलाकर ले आया था। तब युवती ने पुलिस को बयान दिया था कि उसने अपनी मर्जी से असजद के साथ कोर्ट मैरिज की है। वहीं, गत बुधवार को युवती ने अपने परिजनों को कॉल करके आरोप लगाया कि असजद उसको प्रताड़ित करता है और बंधक बनाकर रखा जा रहा है। इसके चलते युवती के परिजन और हिंदू संगठन के लोगों ने कैराना कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस के दबाव के चलते शुक्रवार रात आरोपी असजद के परिजनों ने युवती को पुलिस की सपुर्दगी में दे दिया था। जिसके बाद युवती के परिजन अपनी बेटी को समझाने लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को युवती, उसके परिजन और जहानपुरा के कुछ ग्रामीण कोतवाली में पूरा दिन जमे रहे। दोपहर के समय युवती के परिजनों ने कहा कि अगर असजद मंदिर में चलकर युवती के साथ शादी करेगा, तो युवती उसे सौंप देंगे। इसकी सूचना असजद को दी गई, लेकिन वह कोतवाली नहीं पहुंचा। बाद में युवती के परिजन और असजद के परिजन समझौते के प्रयास में लग गए। देर शाम तक मामले में कोई समझौता नहीं हो सका। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार का कहना है कि युवती के मामले में हरियाणा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है, अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें