मस्कट रखने के आरोप में गिरफ्तार
थानाभवन। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी स्थित बाग में एक व्यक्ति मस्कट को लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जहीर पुत्र जमील को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया।
ट्रक चालक की मौत
थानाभवन। थानाभवन में एक लोहा व्यापारी के यहां ट्रक चालक भूरा पुत्र ग्यासू निवासी जड़ोदानरा मंसूरपूर सरिया लेकर आया था। ट्रक व्यापारी के यहां खड़ा करने के बाद ट्रक से मजदूर सरिया उतार रहे थे। इसी बीच अचानक ट्रक के पास खड़ा भूरा जमीन पर गिर गया। लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पहुंचे परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
लापता युवक लौटा
थानाभवन। तीन दिन पूर्व सोमपाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके बाद उसके परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। शनिवार को सोमपाल लौट आया।