फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में दस घरों के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। गांव नंगलाराई में चोरों ने एक ही रात में बंद पड़े दस घरों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पीड़ित परिवार गंगा के खादर इलाके में बाहर तरबूज-खरबूजे की खेती करने गए हैं।
विज्ञापन

नंगलाराई के मजरा बाग से कई परिवार अपने घरों पर ताले लगाकर गंगा के खादर इलाके हस्तिनापुर समेत अन्य स्थानों पर तरबूज-खरबूजे की खेती करने गए हुए हैं। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा कि अंसार के घर का ताला टूटा हुआ है, जबकि गेट भी खुला पड़ा है। कुछ ही दूरी पर अंसार के दो पुत्रों अकरम और अरशद के अलावा जाकिर, शब्बीरा, गय्यूर, इनाम, नसीम और उसके दो पुत्रों नईस व इदरीस के घरों के भी ताले टूटे हुए थे। घरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही रात में चोरों ने सभी मकानों को खंगाल दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची तथा मौका-मुआयना करते हुए ग्रामीणों से जानकारी ली की। ग्रामीणों के मुताबिक पीड़ित लोगों के बाहर होने के कारण चोरी गए माल का सही आंकलन नहीं हो सका है। उनके आने पर ही चोरी गए माल का सही पता चल सकेगा। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को चोरी की वारदात की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें