फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली, मिनी ट्रक की भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शनिवार दोपहर पानीपत रोड पर स्थित इस्लामी मदरसे के निकट हरियाणा की ओर से विपरीत साइड चले आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की मिनी ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर को काफी नुकसान पहुंचा, वहीं डीसीएम का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके से मिनी ट्रक चालक फरार हो गया। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। इस दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन


तमंचे के साथ संदिग्ध को पकड़ा
कैराना। शनिवार सुबह पुलिस ने पानीपत बाईपास पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी विनोद निवासी आर्यपुरी देहात के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें