फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाग होने पर फायरिंग कर फरार हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव अलीपुर में स्थित मोबाइल टावर में रविवार रात चोरों ने मेन गेट से घुसकर चोरी करने की कोशिश की। सुरक्षा अलार्म बजने से गांव में जाग हो गई, जिसके बाद चोर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

टावर के टेक्नीशियन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह एक मोबाइल कंपनी में टेक्नीशियन है। उनकी कंपनी का टावर अलीपुर गांव में लगा है। रविवार रात दो बजे चोरों ने मोबाइल टावर के मेन गेट को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान गेट पर सुरक्षा के लिए लगा अलार्म बजने लगा तथा गांव में जाग हो गई। इसके बाद चोर फायरिंग करते हुए गाड़ी से फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें