फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मोहल्ला रेलपार निवासी कोचिंग संचालक शिक्षक से रंगदारी मांगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि मोहल्ला रेलपार निवासी विजय गुप्ता ने आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ला सीबी गुप्ता कालोनी निवासी विकास चौधरी और उसका साथी नया बाजार निवासी निखिल गर्ग पिछले कुछ दिन से फोन पर 40 हजार की रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी न देने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में निखिल दिल्ली में कुछ समय पहले क्रिकेट की कोचिंग के लिए भी गया था। आरोपी विकास का अपने साथी निखिल के यहां दिल्ली आना-जाना रहता था। अपनी जरूरत पूरी करने के लिए लोगों को डरा-धमकाकर वसूली करने का काम करते थे।
विज्ञापन


कई बार रंगदारी वसूलने का आरोप
एसपी अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित शिक्षक ने बताया था कि आरोपी उनसे पूर्व में छह-सात बार दो हजार से लेकर दस हजार रुपये तक वसूल चुके हैं। अब आरोपी उन पर 40 हजार रुपये देने का दबाव बना रहे थे। उनके असमर्थता जताने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। एसपी के मुताबिक शिक्षक ने उन्हें बताया था कि आरोपियों से वह इतना तंग हो चुका था कि वह आत्महत्या तक करने की भी सोचने लगा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना आदर्श मंडी पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें