फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बेटी हत्या कांर, खुलासा चौकानें वाला, शुक्रवार को,

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। हरिनगर बिड़ौली में मां-बेटी की हत्या में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस शुक्रवार को घटना का खुलासा कर सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड में कुछ सफेदपोश नेता भी संदेह के दायरे में हैं।
विज्ञापन

झिंझाना के गांव हरिनगर बिड़ौली में तीन जनवरी को घर में मां कमला और उसकी बेटी सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्यारों ने दोनों शव को बोरे में भरकर ले जाते समय ग्रामीणों ने देख लिया था, जिस पर आरोपी शवों को सड़क पर फेंककर फरार हो गए थे। तब से पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए लगी है। थाना पुलिस के साथ सर्विलांस और स्वाट टीम को हत्या से संबंधित कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। इस आधार पर पुलिस ने हत्या से जुड़े कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। सूत्रों की माने तो हत्याकांड में कई सफेदपोश लोगों की भूमिका भी संदिग्ध होना सामने आया है। इसकी पुष्टि करने में पुलिस जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। एसपी अजय कुमार का कहना है कि हत्याकांड में महत्वपूर्ण जानकारी मिल चुकी है। बहुत जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें