फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग स्टैंड से चल रहा था वाहन चोरों का नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला में रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग स्टैंड से दुपहिया वाहनों का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके इसका खुलासा किया। आरोपियों से पांच बाइक और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया है। इनमें से चार मोटर साइकिलें हरियाणा के पानीपत जनपद से चोरी करके लाई गई थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि कांधला थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान बस अड्डे के पास से बाइक सवार सलेक पुत्र महेंद्र, जोगेंद्र पुत्र ओमपाल और विपिन पुत्र देवेंद्र निवासी रेलमंडी कांधला को रोक लिया। कागजात नहीं दिखाने पर गंभीरता से पूछताछ की गई तो पता चला कि बाइक चोरी करके लाई गई है। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन कांधला के पार्किंग स्टैंड से चार बाइक और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी सलेक शामली रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग स्टैंड का संचालक है। इसके संबंध दीपक से हैं, जो करीब डेढ़ महीने से हरियाणा के पानीपत जेल में वाहन चोरी के आरोप में बंद है। दीपक और उसके साथियों द्वारा चोरी करके लाई गई बाइक और दुपहिया वाहनों को सलेक अपने पार्किंग स्टैंड पर रखवाता था। वहां से वाहनों को बेच दिया जाता था। वहीं, गिरफ्तार आरोपी विपिन और जोगेंद्र आपस में रिश्तेदार हैं। जोगेंद्र रिश्ते में विपिन का फूफा लगता है। शुक्रवार दोपहर बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें