गढ़ीपुख्ता। थाना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार को एसपी दिनेश कुमार के निर्देश पर बस स्टैंड, सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज, एफडी पब्लिक स्कूल, द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल के आसपास एंटी रोमियो अभियान चलाया। टीम ने कॉलेजों और बस स्टैंड के पास छात्राओं के आसपास खड़े होकर कमेंट करते हुए मनचलों को जमकर हड़काया। कई बाइक सवार युवकों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया। कई मनचले युवक पुलिस टीम को देखकर इधर-उधर हो गए। इस दौरान कार्यवाहक थानाध्यक्ष मुनेश कुमार, एसआई नंदकिशोर, महिला पुलिसकर्मी रविता, चालक अरविंद आदि मौजूद रहे।