फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

शामली। कैराना निवासी होमगार्ड विजय ने कोतवाली शामली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविवार को वह शामली आ रहा था। आरोप है कि कंडेला बिजलीघर के पास एक गाड़ी ने ओवरटेक कर उसको रोक लिया तथा उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपी है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पति के खिलाफ दर्ज कराया कुकर्म का मुकदमा
शामली। आदर्शमंडी थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी एक साल पूर्व छपरौली निवासी के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज मांग रहे थे, विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ कुकर्म करता था। कुछ दिनों पूर्व आरोपियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें