जलालाबाद। कस्बे के पीएनबी में मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी महिपाल और उसकी पत्नी विमला का संयुक्त खाता है। दोनों ने लड़की की शादी के लिए रुपये जमा करा रखे थे। जब वह बैंक में रुपये निकालने के लिए गए तो उन्हें पता चला कई महीने पहले बैंक खाते से किसी ने 16500 और 14500 रुपये दिसंबर माह में दो बार निकाल लिए गए। जब वह बैंक प्रबंधक के पास गए तो शाखा प्रबंधक ने कोई बात न सुनी और दोनों को बैंक से बाहर कर दिया। महीपाल ने मोहल्ले में आकर लोगों को बताया तो सभी ने एकत्र होकर जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी को लिखित में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पूर्व सभासद डॉ. धर्मवीर पाल ने बताया कि पीएनबी शाखा पर इस तरह की घटना उपभोक्ताओं के साथ आम बात है। उच्चाधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि गरीब मजदूर व्यक्तियों के साथ न्याय हो सके।