फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की बरामदगी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव ताना निवासी ओमबीर सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक माह पूर्व उसकी बहन का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। आरोप है कि इस मामले में गढ़ीपुख्ता थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था, लेकिन आज तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि कार्रवाई करने के एवज में गढ़ीपुख्ता पुलिस के एक पुलिसकर्मी ने 35 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वारंटी को थाने से छोड़ने का आरोप
शामली। थाना कांधला क्षेत्र के गांव जसाला निवासी अंकुर पुत्र इसम सिंह ने एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका गांव निवासी युवकों से मारपीट का मुकदमा चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। आरोप है कि कांधला पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था ओर थाने में ले आई थी। आरोप है कि उसके बाद पुलिस ने उसको थाने से छोड़ दिया था। जिसके बाद से पीड़ित अंकुर को जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

धमकी देने का आरोप लगाया
शामली। मोहल्ला तालाब रोड निवासी युवक ने एसपी डॉ अजयपाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कैराना निवासी आरोपियों ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये एक साल पूर्व फ्लैट दिलाने के नाम पर ठग लिए थे। इसका मुकदमा उसने कोतवाली में दर्ज करा दिया था। आरोप है कि पुलिस द्वारा एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उधर आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने एसपी ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें