फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी खाली पुलिस के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

टेंट व्यापारी यहां पड़ी तीस लाख की डकैती के मामले में 36 घंटे बीत गए, लेकिन पुलिस खाली हाथ दिखाई दे रही है, जबकि मामले में चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जलालाबाद के मोहल्ला आर्यनगर देवी मंदिर के निकट टेंट व्यापारी लाला महेंद्र कुमार गर्ग के यहां शुक्रवार रात नकाबपोश आठ बदमाशों ने तीस लाख रुपये की डकैती डाली थी। एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा और डीआईजी ने घटनास्थल का मुआयना किया था। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम सहित करीब चार टीमें लगाई हैं। रविवार शाम तक घटना को 36 घंटे तक बीत गए , लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। एसओ एमएस गिल ने बताया कि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस का सहारा ले रही खाकी
वारदात करीब दो बजे से लेकर चार बजे के बीच की है। ऐसे में खाकी टेक्निकल टीम की मदद भी ले रही है। पुलिस उस समय वहां चल रहे मोबाइलों की सीडीआर निकलवा रही है, ताकि उनके आधार पर बदमाशों तक पहुंचा जा सके। इसके लिए थानाभवन सर्विलांस टीम को लगाया गया है। ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं, करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें