फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहित के उल्लंघन के मामले में तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

पुलिस ने नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाले जाने पर चेयरमैन पद के एक प्रत्याशी और दो वार्ड सभासद प्रत्याशियों के विरुद्घ आचार संहिता के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया है। लिया है।
शनिवार को कैराना चेयरमैन पद के लिए मोहल्ला अफगानान निवासी मोहम्मद अली, वार्ड सभासद पद के लिए मोहल्ला खैलखुर्द निवासी मोहसिन तथा मोहल्ला बिसातियान निवासी गय्युर ढोल बाजों के साथ जुलूस निकालते हुए तहसील पहुंचे थे। पुलिस ने मौके पर जुलूस की वीडियोग्राफी की थी। इस दौरान तीनों द्वारा आदर्श आचार संहिता का खुलकर माखौल उड़ाया गया था। बाद में एसआई नेमचंद की ओर से कोतवाली में तीनों प्रत्याशियों के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


प्रत्याशियों में बना खौफ
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस द्वारा एक चेयरमैन प्रत्याशी तथा दो सभासद प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी। जिसके बाद रविवार को प्रत्याशियों में खौफ रहा। रविवार को कई नामांकन दाखिल किये गये, लेकिन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला प्रकाश में नहीं आया।
विज्ञापन


एसपी ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण
कैराना। रविवार को कैराना तहसील के नामांकन में जहां तेजी आयी वही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने दोपहर के समय तहसील में चल रही नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने तहसील में सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस दरोगाओं व कांस्टेबलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें