फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने की अफवाह फैलाई तो पत्नी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोटी कटने की अफवाह फैलाई तो पत्नी को पीटा
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बे के मोहल्ला खैल में चोटी कटने की झूठी अफवाह फैलाने पर पति ने अपनी पत्नी की जमकर धुनाई कर दी। चोटी कटने की सूचना पर मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन मामला फर्जी सामने आने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

क्षेत्र में महिलाओं की चोटी कटने का मामला सामने आने पर महिलाओं में दहशत व्याप्त है। कई दिन पूर्व क्षेत्र के गांव डांगरोल में एक महिला की चोटी काटे जाने का मामला सामने आया था। सोमवार सुबह कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी महिला ने लोगों की सहानुभूति पाने के लिए दोपहर के समय अपनी चोटी कटने की अफवाह फैला दी। मोहल्ले में चोटी कटने की अफवाह पर महिलाओं में दहशत फैल गई। कुछ देर में वहां पर काफी लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर लोग तितर बितर हो गए। घर में सैकड़ों लोगों के जमा होने की सूचना पर पति भी मौके पर पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी से पूरे मामले की जानकारी ली। पत्नी ने उसे बताया कि दोपहर में सोते समय उसकी चोटी कट गई। बाद में पता चला कि उसने अफवाह उड़ाई थी। इस पर उसके पति ने महिला को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें