फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कांधला थाने में ड्यूटी पर जाते समय बाइक सवार होमगार्ड वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी होमगार्ड विजय की वर्तमान में कांधला थाने में डायल-100 पर ड्यूटी चल रही है। सोमवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहगीरों के सहयोग से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सीएचसी पर भर्ती होमगार्ड को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार होमगार्ड ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें