फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बनाकर व्यापारियों से कर डाली साठ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी बनाकर व्यापारियों से कर डाली 60 लाख की ठगी
विज्ञापन

शामली।
शहर के व्यापारियों को छह साल में दोगुना मुनाफा देने के झांसे में लेकर कुछ लोगों ने साठ लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित व्यापारियों ने खुलासा होने पर मामले में तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

नगर की मंड़ी मार्श गंज निवासी व्यापारी प्रवीण कुमार, देवेंद्र कुमार, अशोक धीमान आदि व्यापारियों ने सोमवार को एसपी को शिकायत की। व्यापारियों ने बताया कि कुछ लोगों ने अपने आप को एक कंपनी का डायरेक्टर बताया तथा कहा कि एक मुश्त जमा योजना, एफडी व आरडी मासिक जमा योजना का काम करती है। इस धन का प्रयोग जमीन खरीदने में करते हैं ओर छह साल बाद जमीन बेचकर दोगुना रुपया देते है। व्यापारियों ने कंपनी में साठ लाख रुपये दे दिए। उसके बाद से लेकर आज तक ना तो जमीन मिली और ना ही रुपये मिले। पीड़ितों ने कई बार रुपये मांगे, लेकिन रुपये नहीं मिल सके और अब आरोपी धमकी दे रहे हैं। एसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें