सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने से एक समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शामली में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अंकित सैनी ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली एक पोस्ट को शेयर कर दिया। कुछ लोगों इस पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मामला एक समुदाय के लोगों के संज्ञान में आने पर रोष उत्पन्न हो गया। जिसके बाद सोमवार सुबह कोतवाली में पहुंचे और प्रभारी से मिले। लोगों ने आपत्ति जताते हुए आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। किसी भी सूरत में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।