फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों पर लगाया महिला के अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

गांव पावटीकलां निवासी एक युवक ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम उसकी मां अपने घर से गांव रामडा में रिश्तेदारी में जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव मंसूरा निवासी दो सगे भाइयों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे कॉल करके धमकी दी कि तेरी मां हमारे कब्जे में हैं। यदि पुलिस से शिकायत की, तो इसकी हत्या कर देंगे। पीड़ित ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपियों ने करीब छह माह पूर्व भी उसकी मां का अपहरण कर लिया था और बंधक बनाकर गैंगरेप किया था। आरोपियों के खिलाफ तब रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कैराना के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि तहरीर मिली है, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाइक चोरी
कैराना। गांव पंजीठ निवासी नवाब ने कोतवाली कैराना में तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने भाई की बाइक लेकर कैराना रोड पर स्थित खेत पर गया था। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें