फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफियाओं पर पुलिस ने लगाई गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित सात लोगों को गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्घ किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर फर्जी बैनामा करने और भूमि खुर्दबुर्द करने के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

नजीबाबाद पुलिस ने भागूवाला निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अबरार आलम अंसारी सहित सात लोगों पर गिरोह बंद होकर, समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने, फर्जी बैनामा करने, जबरन भूमि कब्जाने सहित कई मामलों में लिप्त होने पर गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्घ किया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार की देर रात सातों आरोपियों को गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्घ किया है। अबरार आलम के अलावा श्यामीवाला निवासी नईम पुत्र सिंते, अनवार पुत्र सिराजुद्दीन, भागूवाला निवासी फय्याज पुत्र यूसुफ, रायवाला देहरादून निवासी राव शाहिद पुत्र रशीद, मोहम्मद बेगपुर भगवानपुर हरिद्वार निवासी अर्जुन उर्फ नीटू पुत्र झल सिंह, मंझोला चांदपुर निवासी विनेश उर्फ चेतन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें