प्रेमी संग गई शिक्षिका
थानाभवन(शामली)। एक विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षक और शिक्षिका के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके चलते वह दोनों फरार हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
थानाभवन के एक गांव स्थित एक स्कूल में गांव निवासी युवती और युवक अध्यापन कार्य करते हैं इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। मंगलवार सुबह घर से स्कूल जाने के बाद वह लापता हो गए। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उन्हें तलाश किया। स्कूल से मालूम चला कि वह दोनों मंगलवार को स्कूूल नहीं आए। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थानाभवन थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में दोनों पक्षों के गांव के लोग फैसला कराने में लगे रहे। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।