फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर) । गांव खानपुर में राशन की दुकान के आवंटन को लेकर खुली बैठक के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव खानपुर में सोमवार को राशन की दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक कराने के लिए एडीओ कोआपरेटिव राजपाल सिंह और ग्राम सचिव जेपी वर्मा गांव में गए थे। बैठक की प्रक्रिया आरंभ होते ही ग्रामीणों के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के भूरा, आसिफ, मांगा, नवाब जबकि दूसरे पक्ष के जाकिर, उरफत, मुस्तकीम, इकराम और आयशा घायल हुए। मामले में एक पक्ष के शौकत अली ने दूसरे पक्ष पर रंजिश में मारपीट का आरोप लगाते हुए नूर हसन, आवेश, अलमदीन, कौसर, सत्तार, भूरा, महबूब, शब्बीरा, आरिफ एवं आसिफ को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शब्बीरा, आसिफ और नूर हसन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें