फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर जमकर पीटा
विज्ञापन

शामली/बाबरी। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पहुंचे परिजनों पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। पीड़ित की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी किशोरी से बुधवार शाम गांव के ही युवक राजा ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद किशोरी घर आई और परिजनों को बताया। बृहस्पतिवार को किशोरी के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि राजा के परिवार ने किशोरी के परिजनों दौड़ा लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के भाई ने इसकी शिकायत बाबरी थाना पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी राजा, रविंद्र, अरविंद, राहुल, अमित, सुभाष, सोनू, राजेंद्र और सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपी रविंद्र, अमित, अरविंद और राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें