फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख की शराब पकड़ी

Wed, 16 Mar 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। हरियाणा की तरफ से करनाल और पानीपत के रास्ते शराब तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह झिंझाना थाना पुलिस ने बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान 1200 पेटी अंग्रेजी शराब से लदा एक दस टायरा ट्रक पकड़ा। बरामद शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


सुबह करीब चार बजे उपनिरीक्षक कमल सिंह यादव और सिपाही हरिओम अपनी टीम के साथ बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान करनाल की ओर से आ रहे दस टायरा ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक रुकते ही चालक और उसका सहयोगी  भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। 

 तलाशी लेने पर ट्रक में शराब की पेटियां लदी मिलीं। इसके बाद ट्रक और दोनों आरोपियों को पुलिस टीम झिंझाना थाने ले आई। थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि उक्त ट्रक में से 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जो अरुणाचल मार्का है। शराब को चंडीगढ़ से ट्रक में लादकर लाया गया। गिरफ्तार आरोपी करणवीर सिंह और निरमेल सिंह निवासी जडपुरा थाना करड़ जिला मोहाली (पंजाब) निवासी है। आरोपियों को बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें