फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को गला घोंटकर मार डाला

Wed, 16 Mar 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
मेथी का साग पकाने की जिद पूरी न होने एक युवक ने बुजुर्ग बाप को पहले डंडों से पीटा फिर गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

घटना मीरगंज के मनकरा गांव की है। 60 वर्षीय लक्ष्मण अपने दूसरे नंबर के बेटे 35 साल के कैलाश के साथ पैतृक मकान में रह रहे थे। उनके तीन बेटे राजेंद्र, प्रमोद और राजपाल रुद्रपुर (उत्तराखंड) में रहकर मजदूरी करते हैं। इकलौती बेटी मुन्नी को छोड़कर किसी बेटे की शादी नहीं हो पाई है। लक्ष्मण भी अक्सर मजदूरी करने जयपुर (राजस्थान) जाते थे। दो महीने पहले ही जयपुर से गांव लौटे थे। बताते हैं कि सोमवार शाम कैलाश अपने पिता लक्ष्मण से मेथी का साग पकाने की जिद करने लगा। उन्होंने मना किया तो उन्हें डंडों से पीटने लगा। लक्ष्मण ने रात में ही बनैया मीरगंज में ब्याही बेटी मुन्नी से फोन पर कैलाश द्वारा पीटने की शिकायत भी की थी। सनकी कैलाश ने रात में किसी समय गहरी नींद में सो रहे बूढ़े पिता लक्ष्मण को गला घोंटकर मार डाला। सुबह पड़ोसियों ने लक्ष्मण की लाश देखी तो मुन्नी और पुलिस को इत्तिला दी। जानकारी मिलने पर रुद्रपुर से तीनों बेटे भी आ गए। सीओ मनोज पांडेय, एसओ बच्चू सिंह यादव ने मौका मुआयना कर लाश का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। 
 
पहले भी घर जला चुका है 
घरवालों की मानें तो कैलाश बचपन मानसिक रूप से कमजोर है। तीन महीने पहले कैलाश ने किसी बात पर परिवार वालों से नाराज होकर मिट्टी का तेल छिड़ककर घर में आग लगा दी थी। आग में हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान जल गया था। कमरों की किवाड़ें भी जल गई थीं। पहले भी कैलाश कई बार घर में आग लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें