फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार में बेच दिया पुलिस का रसूख

Fri, 03 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। किशोरी को बहलाकर उसके अपहरण के मामले में एक दलाल ने आरोपी पक्ष को बचाने के नाम पर पुलिस का रसूख ही दांव पर रख दिया। उसने पुलिस से सेटिंग का दावा करते हुए आरोपी बचाने के लिए 60 हजार रुपये वसूल लिए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो साख बचाने के लिए वसूली करने वाले भाई को कोतवाली लाकर पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन


दो माह पूर्व क्षेत्र के ग्राम जंधेड़ी से एक किशोरी को बहलाकर ले जाने के मामले में किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक और उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के जुगाड़ में लगे रहे। इसी बीच आरोपी पक्ष को मंडावर निवासी एक युवक मिला। उसने दावा किया कि उसकी पुलिस से अच्छी सेटिंग है। उसने पुलिस से बचाने के नाम पर आरोपी पक्ष से 60 हजार रुपये ऐंठ लिए।

उधर, किशोरी के नहीं मिलने पर परिजन कोतवाली के चक्कर लगाते रहे। जब पीड़ित पक्ष को साठ हजार रुपये में सेटिंग की बात पता लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत एक जनप्रतिनिधि से की। इसके बाद पुलिस के आला अफसराें तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने मंडावर में दबिश दी। लेकिन आरोपी नहीं मिला। बृहस्पतिवार को आरोपी का भाई किसी काम से कोतवाली आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें