फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार सौदागर को उठा ले गई रोहतक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। हत्या के मामले में रोहतक पुलिस ने क्षेत्र के गांव गोगवान से एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी ने लेखपाल के भतीजे के हत्यारों को बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला से पिस्टल दिलाई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह रोहतक सदर कोतवाली में तैनात सबइंस्पेक्टर बाल किशन ने अपनी टीम के साथ कोतवाली कैराना पर आमद दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस के साथ एक हत्यारोपी भी था। इसके बाद स्थानीय पुलिस को लेकर क्षेत्र के गांव गोगवान में दबिश दी, जहां से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसआई बाल किशन ने बताया कि उनके क्षेत्र के गांव गद्दीखेड़ी में 28 नवंबर को लेखपाल के भतीजे सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को कैराना से खरीदे जाने का खुलासा किया था। रोहतक पुलिस ने हत्यारोपी को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद की निशानदेही पर ही गोगवान से युवक को हिरासत में लिया गया है।
बताया गया कि उक्त पिस्टल को हत्यारोपी ने हिरासत में लिए गए गोगवान निवासी युवक के माध्यम से बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला से खरीदा था। बाद में रोहतक पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर लौट गई। स्थानीय कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने रोहतक पुलिस द्वारा गोगवान से युवक को उठाकर हिरासत में ले जाने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि गद्दीखेड़ी में इस हत्या के बाद रोहतक पुलिस के सामने कैराना और आसपास के 10 बड़े हथियार सौदागरों के नाम आए थे, जिसके बाद वहां से यूपी पुलिस को खत भी लिखा गया था। तभी से रोहतक पुलिस के निशाने पर यहां के हथियार सौदागर हैं। कई बार दबिशें भी दी जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें