फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। मोहल्ला डुम्मो गली निवासी सविता संगल ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया की वह अपने पति के साथ कई वर्षों से बंगलूरू में रह रही हैं। उसकी गैर मौजूदगी में पड़ोसी युवक आरिफ ने उसके मकान की दीवार तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के जेवर, भगवान की चांदी की मूर्ति के अलावा कपड़ा तथा करीब पांच लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया हैं। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


कच्ची शराब बरामद
झिंझाना। ऊन पुलिस ने मंगलवार को अशोक पुत्र इंदर व सुनील पुत्र वीरेंद्र निवसी गागोर, चंदकी पुत्र इमला निवासी श्यामली श्यामला, मेघराज पुत्र जुम्मा निवासी हसनपुर, श्रीपाल पुत्र मोहकम निवासी भंभेडी शाहपुर से अलग-अलग 80 लीटर कच्ची शराब व शराब में मिलाने वाले यूरिया खाद के अलावा रेक्टीफाइड बरामद किया। थाना प्रभारी ओपी चैधरी ने बताया की सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें