फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और तीन लाख रुपये मांगने वाले ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दहेज में कार और तीन लाख रुपये नहीं देने पर बहू को घर से निकालना और मायके आकर उस पर हमला करने के मामले में पति सहित आठ ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी श्वेता की शादी 2012 में दिल्ली निवासी अजय जैन पुत्र राजेंद्र के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने बार-बार दहेज की मांग करते हुएए ताने देने शुरू कर दिए। पांच दिसंबर 2013 को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार और तीन लाख की मांग करते हुए श्वेता को घर से निकाल दिया। जिसके वह अपने घर आकर रहने लगी। इस बीच महिला ने घरेलू हिंसा और खर्च के लिए मुकदमा ससुरालियों पर किया, लेकिन उसके पिता कैंसर से पीड़ित होने के कारण वह मुकदमे में मजबूत पैरवी नहीं कर सकी, जिसके कारण वह खारिज हो गया। आरोप है कि 15 मई 2018 को अजय अपने दो अज्ञात साथियों के साथ सीबी गुप्ता कॉलोनी में श्वेता के मायके में आया और उसने दहेज ना देने पर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी दिनेश कुमार को मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति अजय जैन, ससुर राजेंद्र जैन, सास कमलेश, जेठानी पूनम जैन, जेठ नवीन जैन, ननंद रीना और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें