युवती के साथ नशे की हालत में गैंगरेप और कुकर्म करने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में साजिश रचने वाली तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो जुलाई को उसकी मां अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। वह घर पर अकेली थी। तभी वकीदा उसके घर पर आई और अपने बेटे यानी उसके प्रेमी से उसकी शादी की बात तय करने के लिए अपने घर बुलाकर ले गई। घर पर महिला के परिवार के लोग मौजूद थे। जब वह घर पर पहुंची, तो उसके साथ सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जबरदस्ती नशे की गोली दे दी। जिसके बाद शादी करने से मना किया गया और वहां मौजूद महिला के पुत्र शहजाद, अरशद, राशिद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म भी किया था। पुलिस ने आरोपी शहजाद, अरशद, राशिद के खिलाफ गैंगरेप और कुकर्म करने और इसरत, समा, वकीदा निवासी आर्यपुरी देहात के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।