शामली। कोतवाली में सोमवार को शराब पकड़ी गई। शराब को अंदर मालखाने में रखवाने के लिए पुलिस ने दो मजदूर बुलाए थे। जब वह शराब मालखाने में रख रहे थे उसी दौरान एक मोबाइल वहां से चोरी हो गया। जिस पर पुलिस ने शक होने पर आरोपी दोनों युवकों को पकड़ लिया और दफ्तर में बैठा लिया। शाम तक मोबाइल भी नहीं मिला था और दोनों युवक दफ्तर में बैठे थे।
आईटीआई का छात्र लापता
शामली। मोहल्ला काकानगर निवासी युवक गोलू आईटीआई का छात्र है। दो फरवरी को वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंचा। जिस पर परिजनों को इसकी चिंता हुई। परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को परिजन कोतवाली में पहुंचे ओर कोतवाली पुलिस को इसकी शिकायत की।