मामूली विवाद में महिला पर हमला
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव दूधली में प्लाट पर अवैध कब्जा से रोकने पर आरोपियों ने महिला पर हमला कर दिया, जिसमें घायल हो गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
सोनी पुत्री मदन निवासी गाव दुधली ने रविवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की गांव के बाहर उसकी बाला के प्लाट पर गांव के गोविंद, उसके पुत्र कल्लू उर्फ सौरव, बबीता, सरेसा ने उस पर अपना कब्जा किया हुआ है। जब उसने विरोध किया तो सभी ने उसे धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरशराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद लोगों ने उनको बमुश्किल बचाया। पुलिस ने घायल महिला को झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।