फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से ठगी करके युवक फरार हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से ठगी करके युवक फरार
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में जनरल स्टोर की दुकान पर दो बाइक सवार युवक महिलाओं से ठगी कर फरार हो गए। घटना की पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला सिविल लाइन में वीरेंद्र ने जनरल स्टोर की दुकान कर रखी है। दुकान पर रविवार दोपहर के समय उसकी माता रामेश्वरी देवी, भाभी बेबी व उसकी पत्नी कविता बैठी हुई थीं। इसी दौरान दो युवक सफेद रंग की बाइक पर आए और दो हजार का नोट दिखाते हुए 275 रुपये का सामान खरीदा तथा नोट जेब में रख कर महिलाओं से बाकी रुपये लेकर बाइक पर बैठकर फरार गए। महिलाओं के शोर मचाने पर मोहल्ला के लोगों और परिवार वालों ने युवकों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। वीरेंद्र ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पास के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की छानबीन की, फुटेज में दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें