फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष के मामले में दोनों पक्षों की ओर से 11 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखोमैदान में दो पक्षों में संघर्ष के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार शाम कस्बे के मोहल्ला शेखोमैदान में वसीम कुरैशी व अश्वाक कुरैशी पक्ष में पुरानी रंजिश को लेकर संघर्ष हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी तथा दोनों पक्षों के धारदार हथियार भी चले थे। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को पुलिस ने झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाया था। गंभीर घायल दो युवकों को शामली रेफर किया गया था। उक्त मामले में पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों के खिलाफ आपस में जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वसीम पक्ष से अश्वाक, सत्तार, इलियास, करमअली, मुकीम, साजू के खिलाफ तथा अश्वाक पक्ष से मुरादअली ने तसलीम, रिजवान, बाल्ला, बिलाल, तसलीम को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया की दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज नामजदों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वांछित को गिरफ्तार करने आई देहरादून पुलिस
झिंझाना। देहरादून के विकासनगर थाने से आये पुलिस कर्मी नितिन चौधरी ने अपनी आमद कराने के बाद अपने यहां 2015 से नकबजनी में वांछित चल रहे युवक रामू पुत्र केसोराम निवासी मोहल्ला ताड़वाला के यहां दबिश डाली, लेकिन आरोपी नहीं मिल सका है। जिसके बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें