दिल्ली पुलिस ने डाली दबिश
कैराना(शामली)। दिल्ली में दस साल पहले डाली गई डकैती के आरोपी की जमानत लेने वाले की तलाश में दिल्ली पुलिस ने कैराना में दबिश दी। हालांकि पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।
दिल्ली के सिविल लाइन थाना के एसआई हरेंद्र कुमार व राकेश कुमार ने कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद कस्बे के मोहल्ला दरबार खुर्द में एक आरोपी इकबाल की तलाश में दबिश डाली। एसआई हरेंद्र कुमार ने बताया कि 2007 में उनके थाना क्षेत्र में पड़ी डकैती व जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने कैराना व बुढ़ाना के दो-दो बदमाशों को जेल भेजा था। इनमें से कैराना निवासी साजिद बाद में जमानत पर बाहर आ गया था। आरोपी की जमानत कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी इकबाल ने कराई थी। बाद में आरोपी साजिद कोर्ट में अपनी तारीख पर हाजिर नहीं हुआ। इस कारण आरोपी के जमानती की तलाश में दबिश डाली गई है, लेकिन जमानती के नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस ौट गई।