कैराना (शामली)। कांधला निवासी अनीसा ने सीओ को दी तहरीर में बताया कि 2015 में वह अपने भाई के साथ बाइक से कैराना से कांधला लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में रजवाहे की पुलिया के पास रियासत, फुरकान औ खुरशेद निवासी गांव डुंगर थाना फुगाना और शौकत अली निवासी गांव कुरडी थाना छपरौली ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक रुकवा ली और गाली-गलौज करते हुए 15 हजार रुपये एवं कानों के सोने के कुंडल लूट लिए। सीओ के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
भैंस चोरी की
कैराना(ब्यूरो)। गांव नगला राई निवासी अख्तरी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रात में वह अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने शामली गई थी। घर पर उसका छोटा बेटा अकेला था। इसी दौरान चोरों ने उसके घर के आंगन में बंधी उसकी भैंस चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।