फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम को मिली ढाई लाख रुपये लूट की सूचना, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम पर लूट और विरोध करने पर गोली मारने की सूचना पर पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, तो मामला जीजा-साले के बीच मारपीट का निकला।
विज्ञापन

शुक्रवार रात साढे़ नौ बजे मोहल्ला आलदरम्यान निवासी सलीम ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी कि भूरा रोड पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी तथा ढाई लाख रुपये लूट लिए। कोतवाली प्रभारी ने शिकायतकर्ता के मोबाइल पर कॉल की तो मोबाइल बंद मिला। जिस पर पुलिस की गाड़ियां भूरा रोड की ओर दौड़ पड़ी। बाद में सलीम को लेकर पुलिस कोतवाली आई। जहां पूछताछ के बाद पता चला कि उसका जीजा के साथ केवल झगड़ा हो गया था। पुलिस ने आरोपी अजीज, नदीम निवासी मोहल्ला इकराम पुरा को शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। वहीं दूसरे मामले में शनिवार रात रामलीला के दौरान गौशाला के बाहर झगड़ा करने पर पुलिस ने मोहल्ला आलकलां निवासी जावेद तथा मोहल्ला नवाब दरवाजा निवासी फहीम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें