दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर खिलौने लूटे
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेला छड़ियान में शुक्रवार की रात को मेला देखने आए कुछ युवकों ने दुकानदार की आंखों में डाल दी और उसके हजारों रुपयों के खिलौने लूटकर ले गए।
मोहल्ला जमना विहार निवासी अंकित ने जीटी पर लगे मेला छड़ियान में खिलौने बेचने की दुकान लगा रखी है। शुक्रवार की रात को मेले में काफी भीड़भाड़ थी। दुकानदार अंकित ने बताया कि उसकी दुकान पर तीन चार युवक पहुंचे। इन युवकों ने पहले तो खिलौनों का मोल भाव किया। इसके बाद इन युवकों ने अचानक उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। मिर्च डालने के बाद आरोपी युवक दुकान के अंदर से हजारों रुपयों के खिलौने चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवकों को मेले में काफी जगह तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित दुकानदार से पुलिस को अज्ञात युवकों द्वारा खिलौने लूटने की तहरीर दे दी है।
झूले वाले को पीटा
खतौली। मेला छड़िय़ान में नगर पालिका प्रशासन की ओर से नागरिकों को दिए गए मेले पास पर झूला नहीं झुलाने पर कुछ युवकों ने झूले संचालक जमकर धुनाई कर डाली। आरोपी युवक मारपीट कर फरार हो गए थे। करीब एक घंटे बाद फिर कुछ युवक पास लेकर आए। संचालक ने पास से झूला झुलाने से मना कर दिया। इस पर इन युवकों ने भी झूला संचालक की पिटाई की। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी युवक फरार हो गए थे।