फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी-युगल ने खाई संग जीने-मरने की कसम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेमी-युगल ने खाई कसम
थानाभवन। रविवार की सुबह थानाभवन के एक गांव निवासी युवती युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते कहीं चली गई। युवती के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, जब प्रेमी युगल को पुलिस में शिकायत होने की जानकारी मिली तो दोनों थाने पहुंच गए। पुलिस से सुरक्षा मांगी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर शांति भंग में जेल भेज दिया। जबकि युवती को उपजिलाधिकारी कोर्ट में बयान के लिए भेज दिया गया।
मुंशाद के घर कुर्की नोटिस चस्पा
कैराना। पुलिस कस्टड़ी से फरार चल रहा खंद्रावली निवासी मुंशाद कैराना कोर्ट से एक मामले में वांछित चल रहा है। पुलिस ने रविवार को आरोपी मुंशाद के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। एसएसआई अमन सिंह ने कुर्की नोटिस चस्पा करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी फरार
झिंझाना। गांव रंगाना युवक ने रविवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसके घर पर उसकी साली का पुत्र मिलने के लिए आया हुआ था। आरोप है कि वह उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोरी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें