फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलाफुसकर ले जाई गई युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलिस ने तीन दिन पहले बहला-फुसलाकर ले जाई गई युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कैराना क्षेत्र निवासी युवक का शामली क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां आना जाना था। इस दौरान युवक का मामा के गांव के युवती से मिलना जुलना शुरू हो गया। तीन दिन पहले युवक और युवती घर से फरार हो गए। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया। आरोपी युवक ने बताया कि घर से भागकर उन्होंने हरियाणा के मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वे कोर्ट मैरिज करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


चाचा-भतीजे पर हमला
शामली। शिव चौक पर दुकान पर बैठे राजकुमार और उसके भतीजे शिवम पर पांच-छह लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। शिवम के सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि सोमवार रात को हमला करने के आरोपी पक्ष के पुत्र के साथ राजकुमार पक्ष ने अभद्रता कर दी थी। इस विवाद को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें