फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर युवक किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। ग्राम पंजीठ निवासी विकास सैनी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम वह घर के बाहर खड़ा हुआ था। आरोप है कि तभी रंजिश के चलते गांव के ही युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मारपीट कर कुंडल झपटने का आरोप
कैराना। मोहल्ला आलकलां लालकुआं निवासी अंजू ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे वह अपने घर से बाहर गेट पर खड़ी हुई थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले के ही युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की गई। महिला ने आरोपियों पर कान से कुंडल भी झपटने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर डायल-100 भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, दूसरा पक्ष भी अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें