फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरा व इनवर्टर चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की टीम
विज्ञापन

कैराना। पंजाब पुलिस ने कोतवाली पहुंचकर भैंसा चोर का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला। यहां अपराध दर्ज नहीं होने के चलते टीम लौट गई। रविवार शाम पंजाब के जिला संगरूट थाना धर्मगढ़ से एसआई राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ कैराना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में भैंस चोरी की कई वारदातें अंजाम दी जा चुकी है, जिसमें मुजफ्फरनगर जिले के बघरा निवासी का नाम सामने आ रहा है। पंजाब पुलिस को जानकारी मिली थी कि कैराना पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया था। स्थानीय पुलिस द्वारा रिकॉर्ड खंगालने के बाद भी उक्त आरोपी पर कोई अपराध यहां दर्ज नहीं मिला।
विज्ञापन

विवाहिता को घर से निकाला
कैराना। आसिफा नाम की महिला अपने परिवारजनों के साथ सोमवार को कोतवाली पहुंची। पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व दिल्ली के जड़ौदा क्षेत्र में हुई थी। वह एक मासूम बच्चे की मां हैं। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख की नकदी और स्कॉर्पियो की मांग करते हुए लगभग दो वर्ष पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया था, तभी से वह यहां अपने मायके में रह रही है। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी नहीं होने तक नहीं ले जाने की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें