एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
शामली। शहर कबाड़ी बाजार निवासी युवक ने घर में घुसकर हमला और तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों से जान माल का खतरा बताते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की। कबाड़ी बाजार निवासी रवि चौहान ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 जनवरी को वह अपने घर पर था। दोपहर में दो लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। शोर होने पर मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। इस बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उधर, 13 जनवरी की रात आरोपियों ने उनके घर पर एक बार फिर हमला कर सामान तोड़फोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझौता करा दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से उसे अभी जान माल का खतरा बना हुआ है। वे कभी भी उनके साथ कोई घटना कर सकते है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई है।
एसपी से सहयोग मांगा
शामली। मानवाधिकार महासंघ के पदाधिकारी और बाल विकास एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रदेेश सचिव रवि मलिक के नेतृत्व में एसपी अजय कुमार से मिले। पदाधिकारियों ने एसपी को बताया कि मानवाधिकार महासंघ (एनजीओ) द्वारा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, शोषण, मानवाधिकार हनन जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराती है। मानवाधिकार महासंघ की बाल विकास एवं महिला प्रकोष्ठ की कमेटियां कई जिलों में पुलिस विभाग के साथ मिलकर परिवार परामर्श केंद्रों के साथ सहयोग उपलब्ध करा रही है। उन्होंने एसपी से शामली में संचालित परिवार परामर्श केंद्रों, आशा ज्योति केंद्र, बाल संरक्षण समिति के साथ सहयोग करने की अनुमति देने की मांग की है।